फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire in agarbatti factory again

अगरबत्ती फैक्टरी में धमाके से फिर लगी आग

Mon, 26 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fire in agarbatti factory again
अगरबत्ती फैक्टरी में आग लगने के बाद किसी तरह निकले आग से झुलसे कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अगरबत्ती फैक्टरी में एक बार फिर धमाके के साथ आग लग गई। चपेट में आए तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। झुलसे मजदूर ने बारूद जैसी चीज पीसे जाने की बात कही है। पिछली बार भी ऐसा ही बयान आया था। जिला प्रशासन और पुलिस ने पीड़ितों के जाम लगाने पर मुकदमा तो लिख लिया, जांच में शिथिलता बरती गई। अब फिर हादसा होने से पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

हरदोई रोड तिराहे पर शहर के हाजीगंज निवासी राजू खां की अगरबत्ती फैक्टरी है। सोमवार सुबह 11 बजे के करीब तीन कर्मचारी फैक्टरी में मशीन चला कर कुछ पिसाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ। इसके बाद हाल में आग लग गई। कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों किसी तरह बाहर निकले। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो कर्मचारियों को पहले व एक को बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। झुलसे लोगों में सदर कोतवाली के गांव उदैतापुर निवासी संजू(25) पुत्र रामसनेही, अवधेश उर्फ जीतू(40) पुत्र बालक राम यादव, अवधेश(40) पुत्र बाल किशन दोहरे हैं। उधर, फैक्टरी में आग लगने की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी विकास राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर दमकल टीम भी पहुंच गई। पानी की बौछार आग पर डाले जाने पर धमाका होने लगता था। इससे दमकल कर्मी वाहन लेकर दूर आ गए। आग दोपहर तक लगी रही। कर्मचारी पानी डाल कर शांत करने का प्रयास करते रहे। बाद में जैसे-तैसे आग बुझी। इससे पहले भी फैक्टरी में दो बार आग लग चुकी है। दो माह पहले लगी आग में हरदोई जनपद के चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इन्हें जिला अस्पताल के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया था। कुछ दिन उपचार के बाद सभी की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने जीटी रोड पर शव रख कर जाम लगा प्रदर्शन किया था। इसके बाद कोतवाली में फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसे जीतू यादव ने कहा, पीस रहे थे बारूद
फैक्टरी में तेज धमाके के साथ लगी आग में सूरज उर्फ जीतू भी झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि वह बारूद जैसी चीज की पिसाई कर रहा था। इसी दौरान चक्की से तेज आवाज निकली। आग ने चंद मिनट में पूरे हाल को गिरफ्त में ले लिया। भाग कर निकलने पर सभी झुलस गए।
पीड़ितों की तहरीर पर दर्ज होगा मुकदमा
सदर कोतवाली प्रभारी विकास राय ने बताया कि अगरबत्ती फैक्टरी में आग से तीन लोगों के गंभीर रूप से जले होने के मामले में पुलिस पीड़ितों के घर गई थी। अभी तहरीर नहीं दी गई है। मंगलवार को तहरीर देने के लिए कहा है। इसके आधार पर संबंधित मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इससे पहले फैक्टरी में आग लगने के बाद झुलसे चार लोगों की मौत के मामले में जांच अभी चल रही है। सैंपल भेजे जा चुके हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

महिला सहित तीन लोगों को पकड़ा
कोतवाली पुलिस ने फैक्टरी मालिक की गिरफ्तारी के लिए इस बार परिवार की एक महिला और दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि फैक्टरी मालिक के मिलते ही इन्हें छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed