फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR Order against JE - lineman

जेई-लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

Wed, 08 Apr 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 08 Apr 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
FIR Order against JE - lineman
 डीएम अनुज कुमार झा ने लोहिया गांव भदौसी में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकारी विभागों में हो रही घूसखोरी की शिकायत की। इससे नाराज डीएम ने एक्सईएन विद्युत को जमकर फटकार लगाई। बिजली विभाग के एक जेई और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। वहीं बीते साल सब्सिडी पर ट्रैक्टर वितरण के बदले उद्यान विभाग द्वारा की गई अवैध वसूली की जांच का आदेश भी दिया।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान समीक्षा में पता चला कि 127 में 74 पूर्ण व शेष शौचालय अपूर्ण मिले। इस पर पंचायत सचिव को तत्काल निर्माण पूरा कराने की चेतावनी दी। भदौसी से सिसैंयनपुरवा तक संपर्क मार्ग व गांव के अंदर की गलियों का निर्माण भी अधूरा निकला। सैकड़ों ग्रामीणों ने शिकायत की कि चंदा देने के बाद ही खराब ट्रांसफार्मर बदला जाता है।
विज्ञापन


गांव के ही विजय द्विवेदी ने कहा कि बिना रिश्वत के नलकूपों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाता है। ग्रामीण नागेश पांडेय, रमेश, शिवदयाल, कुलदीप ने बताया कि उनसे 1 लाख 25 हजार से लेकर 2 लाख 10 हजार रुपये तक का सुविधाशुल्क कनेक्शन देने के नाम पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया जमा कराने के बाद रसीद तक नहीं दी गई। इस पर डीएम ने एक्सईएन पी. राम को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने यह कहकर बचाव किया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जेई को निलंबित करने का फरमान भी जारी कर दिया।

ग्रामीण आदिल हुसैन, समशुद्दीन, कमरुद्दीन ने जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय पर छूट योजना के ट्रैक्टर देने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत वसूलने के आरोप लगाए। डीएम ने मामले में जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। केसीसी न बनाए जाने की शिकायत पर डीएम ने बैंक के आला अफसरों को पत्र लिखकर जांच करवाने व दोषियों को दंडित कराने के आदेश दिए।

इस दौरान ओला पीड़ित किसानों को चेक भी बांटी गई। 300 लोगों का चयन किया गया है, जिसमें 85 को चौपाल में चेक मिलीं। पेयजल, आंगनबाड़ी की व्यवस्थाएं भी परखी गईं। गांव के अंदर घूम-घूमकर विकास कार्यों की गुणवत्ता देखी।

इस मौके पर एसडीएम महेश चंद्र शर्मा, डीपीआरओ जेके केसरवानी, बीडीओ राम उदरेज यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, एक्सईएन विद्युत पी.राम, एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव, सीडीपीओ रामकिशोरी त्रिपाठी, जल निगम के अभियंता पंकज सिंह, सचिव अजयपाल सिंह वर्मा, प्रधान संजय कटियार मौजूद रहे।

पुलिस कस्टडी में चंदा वसूलने वाले
ठठिया। भदौसी गांव में ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर चंदा वसूली करके बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों तक पहुंचाने के आरोप में टिकारी पुत्र रामस्वरूप को ठठिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टिकारी ने घूम-घूमकर 6 हजार रुपये से ज्यादा गांव वालों से लिए।


इसके बाद अवैध वसूली की यह रकम बिजली विभाग तक पहुंचाई। कई घंटे तक पुलिस कस्टडी में रखने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया। थाने के उप निरीक्षक ने बताया कि चौपाल संपन्न होने के बाद डीएम के आदेश पर ही उसे छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed