फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR on court order in rape case of minor girl

Kannauj News: किशोरी से दुष्कर्म में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Mon, 24 Aug 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
FIR on court order in rape case of minor girl
छिबरामऊ। घर के बाहर शौच गई किशोरी को दो युवकों ने पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। तब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 14 जुलाई की रात एक बजे 15 वर्षीय पुत्री घर के बाहर बने शौचालय की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही शंकर वर्मा (20) और तरुण (19) ने किशोरी को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों आरोपी किशोरी का मुंह दबाकर सड़क पार खेत में खींच ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी के रोने-चिल्लाने पर आरोपी शंकर ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया और कहा कि अगर पुलिस या थाने में शिकायत की तो माता-पिता को जान से मार देंगे। घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। सुबह किशोरी की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि वह थाना व सिकंदरपुर चौकी पर शिकायत लेकर गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed