फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fighting with farmers after getting them off Kalindi Express

Kannauj News: कालिंदी एक्सप्रेस से उतारकर किसानों से मारपीट

Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fighting with farmers after getting them off Kalindi Express
कन्नौज। कालिंदी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं को रेलवे सुरक्षा बल ने उतारकर पीटा। गुस्साए किसान प्लेटफार्म पर धरने पर ही बैठ गए। यहां रात में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता उपेंद्र ने बताया कि जिले से काफी किसान सोमवार को होने वाली महा पंचायत में शामिल होने के लिए कालिंदी एक्सप्रेस से जा रहे थे। कई किसान लगेज वाले डिब्बे में बैठ गए। इसी दौरान सादा वर्दी में आए रेलवे सुरक्षा कर्मी ने कालर पकड़कर नीचे उतार लिया। उपेंद्र का आरोप है कि अन्य सुरक्षाकर्मियों ने भी वर्दी में आकर मारपीट की।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता विवेक व विपिन ने बताया कि कन्नौज रेलवे प्लेटफार्म पर बिना वर्दी के रेलवे सुरक्षा कर्मी ड्यूटी करते हैं। बेवजह में किसानों के साथ मारपीट की। जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जनपद से कई किसान अलग-अलग वाहनों व ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे, उनको रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उनके कार्यकर्ताओं ने मारपीट का आरोप लगाया है। उधर, जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी राजकुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में आरपीएफ और किसानों के प्रतिनिधि मंडल के बीच देर रात तक मानमनौव्वल के बीच बातचीत चल रही थी।

दूसरी ओर अन्य किसान कार्यकर्ता धरना दे रहे थे। इस दौरान अरुण कुमार, महेंद्र सिंह, जीतू, साजिद, दीपक यादव, अनिल, अनुराग यादव व कुशल पाल सिंह मौजूद रहे। उधर, आरपीएफ ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed