{"_id":"636a8eaeee7029424b7ac9f3","slug":"fighting-between-two-sides-fire-also-blown-kannauj-news-knp7272769194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, फायर भी झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, फायर भी झोंका
विज्ञापन
तिर्वा। रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर फायर करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि पांच नवंबर की शाम वह आलू के खेत पर था। तभी गांव के ही कुलदीप, हरिराम, अखिलेश व अवनीश उसे बिना वजह गालियां देने लगे। उसने जब गालियां देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी बीच कुलदीप ने उस पर फायर भी कर दिया पर वह बच गया।
वहीं दूसरे पक्ष के कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह आलू की फसल के लिए खेत जुतवा रहा था। तभी नारायनपुर गांव निवासी कौशलेंद्र, शैलेंद्र, शोभित व भोले आए और रंजिश के चलते गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।