फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fight in domestic dispute, mother-in-law and daughter-in-law injured

Kannauj News: घरेलू विवाद में मारपीट, सास-बहू घायल

Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fight in domestic dispute, mother-in-law and daughter-in-law injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में युवक के परिजनों व ससुरालीजनों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में सास व बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को पुलिस ने गंभीर हालत में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।

नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी पूजा यादव पत्नी विकास ने बताया कि उसकी शादी 26 मई 2021 को हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो ससुरालीजन कार व 50 लाख रुपये मंगाने का दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। 31 मई को उसका पति मायके छोड़ आया। पांच जून को वह अपने पिता को लेकर ससुराल आई। पिता के वापस जाने के बाद ससुरालीजन दुकान का गेट खोलकर घर के अंदर आए और उसे जान से मारने का प्रयास किया। मारपीट में उसका हाथ टूट गया और शरीर में कई जगह चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष से राजेश सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर को कुछ लोग उसके घर में ताला तोड़कर घुस आए। उन लोगों ने घर में रखी दस लाख की नकदी, 15 लाख की लागत के सोने व चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। पूजा यादव उसके घर में कब्जा करके बैठ गई है। उन लोगों ने उसे व उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। मारपीट में दीपा यादव को गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को कोतवाली ले आई। जहां से घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मारपीट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article