{"_id":"616878ac23197b3a9c1d257d","slug":"fertilizer-shop-seized-for-charging-more-than-the-prescribed-rate-sdm-raided-on-dm-s-instructions-kannauj-news-knp6583388163","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित रेट से ज्यादा वसूलने पर खाद दुकान सीज, डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित रेट से ज्यादा वसूलने पर खाद दुकान सीज, डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने मारा छापा
विज्ञापन
खाद विक्रेता से पूछताछ करते एसडीएम देवेश गुप्त और मौजूद भाकियू जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। मनमाने दामों पर खाद बिक्री की शिकायतों पर प्रशासन ने कड़ा रवैया अपनाया है। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम ने बहवलपुर रोड स्थित निजी खाद विक्रेता के यहां छापा मारा। अधिक दाम लेने की शिकायत पर एसडीएम ने दुकान को सीज कर दिया।
निजी खाद विक्रेता मनमाने दामों पर बिक्री कर रहे हैं। भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने इस बाबत डीएम राकेश कुमार मिश्र से शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम देवेश गुप्त ने बहवलपुर रोड स्थित कटियार खाद एवं बीज भंडार पर छापा मारा। छापे के दौरान राजा शुक्ला को भी बुलवा लिया गया। दुकान में निर्धारित भंडारण से अधिक स्टाक था। किसानों ने अधिक दामों पर बेचने की शिकायत की। एक किसान को एसडीएम ने छह रुपये वापस कराए। अनियमितताओं के चलते एसडीएम ने गोदाम को सील करवा दिया। एसडीएम ने कहा कि अभियान चलाकर वसूली पर अंकुश लगाया जाएगा। निर्धारित मात्रा से अधिक स्टाक होने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान किसान यूनियन के दिनेश प्रकाश मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक पाठक, आलोक यादव, सनी, प्रेम चतुर्वेदी, राहुल व शिवम मौजूद रहे।
भाकियू नहीं कटने देगी किसानों की जेब: राजा शुक्ला
जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि आलू बुआई का समय है। दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में खाद होने के बाद भी कुछ दुकानदार किसानों की जेब काटने में जुटे हैं। भाकियू किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देगी। भाकियू अधिक दाम वसूलने वाली दुकानों के सामने धरना देगी।