फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fertilizer shop seized for charging more than the prescribed rate, SDM raided on DM's instructions

निर्धारित रेट से ज्यादा वसूलने पर खाद दुकान सीज, डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने मारा छापा

Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer shop seized for charging more than the prescribed rate, SDM raided on DM's instructions
खाद विक्रेता से पूछताछ करते एसडीएम देवेश गुप्त और मौजूद भाकियू जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। मनमाने दामों पर खाद बिक्री की शिकायतों पर प्रशासन ने कड़ा रवैया अपनाया है। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम ने बहवलपुर रोड स्थित निजी खाद विक्रेता के यहां छापा मारा। अधिक दाम लेने की शिकायत पर एसडीएम ने दुकान को सीज कर दिया।
विज्ञापन

निजी खाद विक्रेता मनमाने दामों पर बिक्री कर रहे हैं। भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने इस बाबत डीएम राकेश कुमार मिश्र से शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम देवेश गुप्त ने बहवलपुर रोड स्थित कटियार खाद एवं बीज भंडार पर छापा मारा। छापे के दौरान राजा शुक्ला को भी बुलवा लिया गया। दुकान में निर्धारित भंडारण से अधिक स्टाक था। किसानों ने अधिक दामों पर बेचने की शिकायत की। एक किसान को एसडीएम ने छह रुपये वापस कराए। अनियमितताओं के चलते एसडीएम ने गोदाम को सील करवा दिया। एसडीएम ने कहा कि अभियान चलाकर वसूली पर अंकुश लगाया जाएगा। निर्धारित मात्रा से अधिक स्टाक होने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान किसान यूनियन के दिनेश प्रकाश मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक पाठक, आलोक यादव, सनी, प्रेम चतुर्वेदी, राहुल व शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू नहीं कटने देगी किसानों की जेब: राजा शुक्ला
जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने कहा कि आलू बुआई का समय है। दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में खाद होने के बाद भी कुछ दुकानदार किसानों की जेब काटने में जुटे हैं। भाकियू किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देगी। भाकियू अधिक दाम वसूलने वाली दुकानों के सामने धरना देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed