{"_id":"688d083bab925ae96a0cb0a3","slug":"fault-in-ht-line-caused-power-outage-for-six-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1007-135159-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एचटी लाइन में फाल्ट से छह घंटे रही बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एचटी लाइन में फाल्ट से छह घंटे रही बत्ती गुल
विज्ञापन
कन्नौज। मानपुर उपकेंद्र की एचटी लाइन में फाल्ट होने से शुक्रवार को आधे शहर की बत्ती छह घंटे गुल रही। बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, बिजली कर्मी एचटी लाइन में आई फाल्ट को दूर करने में लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद फाल्ट को दूर कर बिजली सप्लाई बहाल की गई।
मानपुर उपकेंद्र से तिर्वा क्रॉसिंग रोड के कई फीडर जुड़े हुए हैं। शाम चार बजे उपकेंद्र के एचटी लाइन में फाल्ट हो गई थी, जिससे जुडे़ आधे शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से उपभोक्ताओं के घरों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। शाम सात बजने के बाद आधे शहर में अंधेरा छा गया। बिजली कर्मियों ने उपकेंद्र पहुंचकर फाल्ट को खोजा और उसके बाद दुरुस्त किया गया। फाल्ट की जानकारी पर अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई भी उपकेंद्र पर पहुंच गए। रात 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि एचटी लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाल्ट को सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।