{"_id":"6a5a6eb95846ebe6eb04cf75","slug":"fault-due-to-rain-power-out-for-24-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1005-152718-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बारिश में फॉल्ट, 24 घंटे से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बारिश में फॉल्ट, 24 घंटे से बत्ती गुल
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे में हल्की बारिश के बाद गुरुवार दोपहर से एहतियात के तौर पर बंद की गई आपूर्ति ने 24 घंटे तक बहाल नहीं हुई। लोग उमस और अंधेरे में जूझते रहे। विद्युत निगम की तैयारी और अंडरग्राउंड सिस्टम की कार्यप्रणाली पर उपभोक्ताओं ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
मौसम में बदलाव के साथ ही जैसे ही बूंदाबांदी शुरू हुई, विद्युत निगम ने पूरे कस्बे की आपूर्ति बंद कर दी। कुछ देर बाद सप्लाई बहाल करने की कोशिश हुई लेकिन मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके बाद पूरी रात बिजली गुल रही और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो कालिका नगर और अन्नपूर्णा नगर में भी फॉल्ट हो गया, जिससे पूरे कस्बे की बत्ती गुल हो गई। शुक्रवार को इन इलाकों में स्थिति और बिगड़ गई। दिनभर बिजली न आने से घरों में पानी की किल्लत, बच्चों की पढ़ाई में बाधा और कारोबार पर असर पड़ा। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तर-बतर रहे जबकि रात भी बिना बिजली के कटने से हालात और कठिन हो गए।
उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर अंडरग्राउंड केबल सिस्टम इतनी जल्दी फेल हो जाता है कि हल्की बारिश में ही आपूर्ति ठप हो जाए, तो इसकी उपयोगिता पर सवाल उठना लाजिमी है। निगम पर आरोप लगाया कि बिल वसूली में तो सख्ती होती है लेकिन नियमित और निर्बाध बिजली देने में निगम नाकाम साबित होता है। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही केबलों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
18 घंटे के शेड्यूल पर आठ घंटे मिल रही बिजली
अमोलर। बिजली व्यवस्था में सुधार न होने के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान है। लोगों का कहना है कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। अमोलर उपकेंद्र से जुड़े 35 गांवों के लोगों का कटौती से जीना मुहाल हो रहा है।
अमोलर उपकेंद्र से अमोलर, दलापुरवा, ढिपारा, कैथनपुरवा, नैपालपुर, मवैया, माधौनगर, सीतापुरवा आदि गांव की आपूर्ति दी जाती है। अर्पित शुक्ला, रामप्रकाश मिश्रा, अजय यादव, ओमकार, रितेश कनौजिया आदि ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह से व्यवस्था में सुधार नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति होने का शेड्यूल है लेकिन आठ घंटे भी नहीं मिल पा रही है। कई बार अवर अभियंता को अवगत कराया पर समाधान नहीं हो रहा है। अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि बिजली में स्थानीय स्तर से कोई कटौती नहीं की जा रही है। ऊपर से जितनी आ रही वह सुचारु रूप से आपूर्ति की जा रही है।