फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fatehgarh in the final by defeating Gursahaiganj

Kannauj News: गुरसहायगंज को हराकर फतेहगढ़ फाइनल में

Wed, 01 Feb 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fatehgarh in the final by defeating Gursahaiganj
सिकंदरपुर। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल गुरसहायगंज व फतेहगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। इसमें फतेहगढ़ ने 12 रन से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजक अचल सक्सेना ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को उमर फारुक फन क्लब छिबरामऊ व एफसीसी क्लब फर्रुखाबाद के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

जय हिंद क्रिकेट क्लब फतेहगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 158 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें शिवली व अर्पित ने 47-47 रनों का योगदान दिया। जवाब में जेडी क्रिकेट क्लब गुरसहायगंज के ओपनर बल्लेबाजों की शतकीय साझेदारी के चलते टीम जीत की ओर बढ़ रही थी पर गेंदबाज फैजी खान ने तोड़ा। गुरसहायगंज की टीम 146 रन ही बना सकी। उसके बाद अर्पित और शिवली ने भी दो-दो विकेट लिए। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि राजीव सिंह ने आलराउंडर खिलाड़ी अर्पित को मैन ऑफ द मैन दिया। इस मौके पर हनी सिंह, आदित्य कुमार, नितिन गुप्ता, ददुआ मिश्रा, अनुराग दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed