फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fasal

मूंग, उर्द, मक्का की बुआई का सही समय

Sat, 19 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
fasal
तालग्राम। आलू की खुदाई के बाद खाली हुए खेतों में मूंग, उर्द और मक्का की बुआई का सही समय है। जायद में बोई जाने वाली मक्का के रकबे में इस बार करीब दो हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बढ़ोतरी की उम्मीद है। बीते वर्ष करीब 16521 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जायद में मक्का की बुआई हुई थी। पीएम मोदी के खेती को प्रोत्साहन देने के बाद इस बार जायद फसलों की बुआई बढ़ने के साथ ही किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि प्राविधिक सहायक विनय शर्मा का कहना है कि बुआई से पहले बीज को कार्बनडाजिम ढाई ग्राम या थीरम तीन ग्राम प्रति किलो की दर से इस्तेमाल कर शोधित कर लेना चाहिए। पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। इस समय किसान मक्का की बुआई में तेजी से जुटे हैं। पीएम ने हाल ही में किसानों के लेकर कई प्रकार की राहत देने की बात कही है, इससे किसानों के चेहरे पर फिर रंगत दौड़ी है। इसका नतीजा है कि मक्का की फसल का रकबा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

तालग्राम क्षेत्र के किसान बादाम सिंह, नरेंद्र सिंह, रामकुमार, श्रीकृष्ण का कहना है कि आलू फसल के बाद खाली हुए खेतों में फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च माह तक उर्द, मूंग की बुआई का सही समय रहता है। वातावरण में अनुकूल नमी रहती है, मूंग, उर्द की फसल को अधिक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती है। एक बार निराई के बाद दो से तीन पानी में फसल तैयार हो जाती है। किसानों को अच्छा लाभ मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मूंग, उर्द, मूंगफली और सब्जियों की पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों का सहारा लें। यह बात कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के प्रभारी डॉ. वीके कनौजिया ने कही। कहा कि यदि किसान बुआई से पहले और बाद में समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों से फसल के बारे में जानकारी लेते रहें तो फसल न सिर्फ ज्यादा होगी बल्कि ज्यादा आमदनी भी की जा सकेगी।

आजाद-2, शेखर -2, माश 479, नरेंद्र उर्द-1, आजाद-1, सुजाता, आईपीयू 2- 43 उर्द, मूंग की अच्छी किस्में हैं। यह अधिक उत्पादन देती हैं। यह मोजैक अवरोधी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed