फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers protest in Collectorate

किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 13 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Collectorate
शहर के मोहल्ला गदनपुर बड्डू में प्रस्तावित आवास विकास योजना में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को प्रार्थनापत्र देकर अनुपजाऊ व असिंचित भूमि पर योजना क्रियांवयन की मांग की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गदनपुर बड्डू, ताजपुर नौकास्त, मौसमपुर मौरारा व युसुफपुर भगवान के दर्जनों लोग सोमवार की दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उनका कहना था कि आवास विकास के लिए प्रस्तावित भूमि सर्वाधिक उपजाऊ है। भूमि अधिग्रहण से काफी किसान भूमिहीन हो जाएंगे। प्रस्तावित भूमि का कुछ क्षेत्र मकरंदनगर जीटी रोड किनारे आता है।
विज्ञापन


यह भूमि काफी महंगी और व्यवसायिक है। प्रस्तावित भूमि के 20 एकड़ क्षेत्रफल में 5 विद्युत चालित नलकूप व करीब एक सैकड़ा भवन बने हैं। कुछ भूमि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने उद्योग के विस्तार के लिए खरीद रखी है। भूमि अधिग्रहण होने से औद्योगिक विकास में बाधा उत्पन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कृषक परिवारों के बेरोजगारों ने भूमि पर उद्यम स्थापित करने के  लिए विभिन्न योजनाओं में ऋण आवेदन कर रखे हैं। उनका भविष्य अंधकार मय हो जाएगा। इस मौके पर प्रदीप यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेेंद्र, अविनाश, विनोद, श्रीनिवास, विजय, रामरतन सैनी, रामसिंह, भजनलाल, आलोक गुप्ता, रामआसरे, वेदप्रकाश, अनिल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed