फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   farmer's murder on the farm

खेत पर सो रहे किसान की हत्या

Thu, 25 Dec 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Thu, 25 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
farmer's murder on the farm
थाना क्षेत्र के गांव बेहटा में खेत पर सो रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी सुरेंद्र सिंह सविता (40) पुत्र लालमन रोजाना की भांति मंगलवार शाम अपने खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था। तभी देररात अज्ञात बदमाशों ने उसकी धारदार हथियार व ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। सुबह 9 बजे जब उसकी पुत्री खाना लेकर खेत पर पहुंची गयी तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के छोटे भाई रविंद्र उर्फ टिल्लू की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही अभियुक्तों को दबोचकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के पाउच भी मिले
घटना स्थल से कुछ दूरी पर शराब के खाली पाउच व खाने पीने का सामान पड़ा था। इससे लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे है। कुछ लोग इसे किसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ बदमाशों के तांडव का कयास लगा रहे हैं।


खेती करने आया था गांव
ग्रामीणों की मानें तो मृतक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। विगत तीन माह पहले गांव लौटा था। परिवार के साथ रहने व खेती करने लगा था। उसकी पुत्री 11 व पुत्र 9 कक्षा में पढ़ रहे हैं। दोनों बच्चे मेवाधी बताए जा रहे हैं। मृतक की पत्नी 9 साल पहले ही मर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed