{"_id":"5eea60848ebc3e42f1001e76","slug":"farji-shichak-jsvant-se-hogi-25-lakh-ki-rikavari-kannauj-news-knp5660925118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षक जसवंत से होगी 25 लाख रुपये की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी शिक्षक जसवंत से होगी 25 लाख रुपये की रिकवरी
विज्ञापन
फर्जी शिक्षक जसवंत।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बरौली में विभव की डिग्री पर फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले जसवंत से वेतन और अन्य मदों में दिए गए 25 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद जसवंत को बर्खास्त किया जा चुका है। जल्द ही उसे रिकवरी नोटिस जारी किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बरौली में विभव की डिग्री पर फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले जसवंत को मंगलवार को बर्खास्त किया जा चुका है। जसवंत सितंबर 2105 में सहायक अध्यापक के रूप में भर्ती हुआ था। करीब एक साल पहले उसे प्रधानाध्यापक का प्रभार दे दिया गया। लिपिक से रिकार्ड खंगलवाया गया। जसवंत को वेतन व एरियर मिलाकर करीब 25 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जसवंत अभी जेल में है। जल्द ही नोटिस भेजकर उससे धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
विभाग को एक साल पहले की पता चल गई थी जसवंत की सच्चाई
2019 में भोगांव में विभव की डिग्री पर जसवंत की नौकरी करने की शिकायत हुई। शिकायतीपत्र जिले में आने पर बाबू को अभिलेख जांचने के आदेश दिए गए। जांच में बाबू को विभव की असलियत पता चल गई लेकिन लेनदेन कर मामला दबा दिया गया। अगर अफसर सही से मामले की जांच करवाते तो एक साल पहले ही जसवंत पकड़ा जाता। उसी समय अनामिका शुक्ला की डिग्री पर 25 जिलों में नौकरी करने की सच्चाई भी सामने आ जाती।
विज्ञापन
69 हजार में अतिरिक्त पद जोड़े जाने की मांग
डीएलएड प्रशिक्षुओं ने 69000 शिक्षक भर्ती में अतिरिक्त पद जोड़े जाने की मांग शासन से की। डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह की अध्यक्षता में आवेदकों ने सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। बताया वर्तमान में प्रदेश में लगभग 51 हजार पद प्राथमिक शिक्षक के रिक्त हैं। हम सभी डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपने भविष्य की चिंता करते हुए सरकार से वर्तमान में गतिमान 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त पद न जोड़े जाने की मांग की। साथ साथ नई शिक्षक भर्ती निकलवाने की मांग रखी। सरकार आगामी शिक्षक भर्ती में डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रथम वरीयता प्रदान करेें। इस मौके पर विवेक गुप्ता, आशीष पाल प्रशिक्षु उपस्थिति रहे।