फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   False allegations of rigging in selection

चयन में धांधली का आरोप गलत

Wed, 11 Feb 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 11 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
False allegations of rigging in selection
तालग्राम ब्लाक की कई आशा संगिनी बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। अपर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर कुछ लोगों द्वारा चयन में धनउगाही की फर्जी शिकायत किए जाने की बात कही। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाही किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मलिकपुर की मीना बेगम का कहना था कि विगत दिनों आशा संगिनी का चयन किया गया था। इसमें किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई है। फिर भी कुछ आशाएं उनके चयन पर बाधा डालने की धमकी दे रही हैं। गांव बगुलिहाई की शिखा पटेल का कहना था कि इसके चलते विगत 2012 में भी चयन प्रक्रिया रोकी गयी थी।
विज्ञापन


फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। गांव रोहली की उमा देवी, फिरोजपुर की पुष्पा यादव, बनगवां की संतोष कुमारी, डम्मरपुरवा की माधुरी यादव ने गांव में एनएएम, डाक्टरों से जानकारी लेकर व साक्ष्यों का अवलोकन कर फर्जी शिकायतकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र यादव ने उन्हें मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर तमियामऊ की सुषमा देवी, लाड़पुर की ममता रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed