{"_id":"58ac79264f1c1b1259b23596","slug":"evm-is-a-three-tier-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की सुरक्षा होगी त्रिस्तरीय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की सुरक्षा होगी त्रिस्तरीय
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मंडी समिति में रखी ईवीएम के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। आयोग के निर्देश पर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया। सीआईएसएफ की एक कंपनी चौबीस घंटे निगहबानी करेगी। साथ ही प्रत्याशियों को भी ईवीएम की रखवाली के लिए अपना कोई प्रतिनिधि नियुक्ति करने का पत्र भेजा गया है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने अपनी ओर से किसी को नियुक्त करने का आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
19 फरवरी को कन्नौज सदर, छिबरामऊ व तिर्वा विधानसभा में चुनाव हुए थे। ईवीएम को नवीन मंडी समिति में स्ट्रांग रूप में डबल लाक में रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। स्ट्रांग रूम के आसपास एक कंपनी सीआईएसएफ की टुकड़ी को सुरक्षा में लगाया गया है। इसके अलावा शस्त्र पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई। आउटर पर यूपी पुलिस के जवान गश्त करेंगे।
विज्ञापन
मंडी समिति में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। जिसमें एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अधिकारी व एक वीडियोग्राफर को लगाया गया।
मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्याशियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि पर्यवेक्षण के लिए यदि वह किसी प्रतिनिधि को नियुक्त करना चाहें तो कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला। ड्यूटी पर लगे अफसरों की चेकिंग भी प्रशासन की ओर से लगातार होती रहेगी।
विज्ञापन