{"_id":"6626d63643a3061593024cc1","slug":"everyones-participation-is-necessary-in-strengthening-democracy-kannauj-news-c-214-1-knj1005-112266-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सबकी भागेदारी आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सबकी भागेदारी आवश्यक
Tue, 23 Apr 2024 02:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और रोजाना लोगों से संवाद कर मतदान के लिए प्रेरित करते हुए आमंत्रण पत्र भी वितरित कर रहे हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के हाजीगंज में मतदाताओं से संवाद कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने मोहल्ला हाजीगंज वार्ड संख्या-25 व 14 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।उन्होंने ईदगाह से प्रारंभ करते हुए सुल्तानपीर होते हुए चौक और हाजीगंज होते हुए ईदगाह तक मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक व प्रेरित किया। उन्होंने संवाद में मतदाताओं से कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सबकी भागीदारी आवश्यक है। 13 मई को सभी लोग बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि 13 मई के पहले सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। साफ-सफाई से अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। जिले की सभी नगर पालिकाओं में मतदाता जागरूकता के साथ-साथ स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार सिंह, एसडीएम सदर अविनाश कुमार गौतम, न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर नवनीता राय, ईओ आदि मौजूद रहे।