{"_id":"586e8f3f4f1c1bdd69159d6a","slug":"eo-tip-on-removing-billboards-thrown-petrol-pump-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग हटाने पर पेट्रोलपंप मैनेजर से ईओ की नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग हटाने पर पेट्रोलपंप मैनेजर से ईओ की नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
पाोस्टर उखाड़ते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन ने होर्डिंग व पोस्टर हटाओ अभियान तेज कर दिया है। पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री मोदी के होर्डिंग हटाने पर ईओ से पेट्रोप पंप मैनेजर की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
गुरुवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जेई दिनेश तिवारी ने पुलिस बल के साथ पश्चिमी बाईपास स्थित डायट गेट से लेकर फर्रुखाबाद चौराहे तक होर्डिंग व पोस्टर हटवाए। रिलायंस पेट्रोलपंप पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का होर्डिंग हटाने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने विरोध किया। पेट्रोलपंप मैनेजर राजकुमार की ईओ से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पालिकाकर्मी होर्डिंग उखाड़कर ले गए। दोपहर बाद सौरिख तिराहा से लेकर पूर्वी बाईपास तक अभियान चलाया गया
विज्ञापन
वहीं ब्लाक व तहसील परिसर में भी लगा मुख्यमंत्री का होर्डिंग नहीं हटाया गया। इस बारे में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन विभागीय कार्यालयों में शासकीय योजनाओं के होर्डिंग लगे हैं। उन्हें हटाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारी की है। नगरपालिका केवल सार्वजनिक स्थानों और नगर के मुख्य मार्गों पर लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटा रही है।
विज्ञापन