फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Engineering student's dead body found hanging from a towel in hostel room in Kannauj

Kannauj News: कन्नौज में हॉस्टल के कमरे में इंजीनियरिंग छात्र का गमछे से लटका मिला शव

Thu, 10 Oct 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Engineering student's dead body found hanging from a towel in hostel room in Kannauj
कन्नौज/तिर्वा। इंजीनियरिंग कॉलेज के हाॅस्टल के कमरे में छात्र का शव गमछे के फंदे से लटका मिला। छात्र के दोस्तों ने उसे लटका देखा और दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तिर्वा के अहेर गांव में राजकीय इंजीनियरिग कॉलेज संचालित है। कॉलेज में हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के भवनखेड़ा निवासी लालबहादुर का बेटा अश्वनी कुमार उर्फ पियूष (25) बीटेक कंप्यूटर साइंस फाइनल इयर का छात्र था। वह कॉलेज के हाॅस्टल में रहता था। रोजाना ढाई बजे से कक्षा होती थी।
विज्ञापन

बुधवार को करीब डेढ़ बजे कक्षा में जाने के लिए उसके दोस्त कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। दरवाजा बंद होने पर दोस्तों ने कक्षा में चलने के लिए बुलाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। एक छात्र ने कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया और छात्रों ने दरवाजा तोड़कर अश्वनी को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के साथ छात्र के दोस्त उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने हाॅस्टल के कमरे की गहनता से जांच की। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

--------
दो दिन पहले सॉफ्टवेयर कंपनी में मिली थी नौकरी
कॉलेज की डायरेक्टर रचना अस्थाना ने बताया कि तीन दिन पहले ही छात्र का एक सॉफ्टवेयर कंपनी में एचआर के पद पर चयन हुआ था और सालाना करीब पांच लाख रुपये का पैकेज था। छात्र बहुत होशियार था।कभी कोई शिकायत नहीं मिलती थी। अचानक क्या हुआ कि छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया, इसकी जानकारी नहीं है।



------------

मोबाइल से खुलेगा छात्र की मौत का राज
हर छात्र का सपना होता है कि पढ़ाई पूरी होते ही नौकरी मिल जाए, जो अश्वनी का पूरा हो गया था। सपना पूरा होने के बाद छात्र के अचानक से जान देने से हर कोई आश्चर्य चकित है। कोई भी घटना का कारण नहीं बता पा रहा है। छात्र के मोबाइल से ही उसकी मौत का राज खुलेगा। पुलिस छात्र के मोबाइल की भी जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed