{"_id":"64c9466afd9de8dba30c7d5e","slug":"employees-raised-the-issue-of-delay-in-acp-pay-scale-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1256-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कर्मचारियों ने एसीपी वेतनमान में देरी का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कर्मचारियों ने एसीपी वेतनमान में देरी का उठाया मुद्दा
Tue, 01 Aug 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में नए आए वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने समस्या से अवगत कराया। उन्हें सभी समस्याओं के तत्काल निस्तारण का आश्वासन मिला है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त वित्त एवं लेखाधिकारी आरिफ अशफाक से शिष्टाचार मुलाकात की। जिलाध्यक्ष मनीष सक्सेना ने इस दौरान उनसे जनपद के माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत लिपिक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एसीपी वेतनमान दिए जाने में कार्यालय की ओर से किए जा रहे विलंब के संबंध में अवगत कराया। वित्त एवं लेखाधिकारी ने तत्काल पत्रावलियों में तत्काल कार्रवाई कराने और समस्याओं का निदान कराने के लिए आश्वासन दिया। विद्यालयों के वेतन को समय से भुगतान कराने के लिए कार्यालय के लेखा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। सभी कर्मचारियों की एसीपी वेतनमान पत्रावली निर्धारित माह जुलाई एवं जनवरी में निस्तारण करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मंत्री नरसिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष राहुल दीक्षित, जिला संरक्षक आलोक सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष केके श्रीवास्तव, जिला संयुक्त मंत्री प्रवीण कुमार, हाईवे निरीक्षक मोहसिन अशफाक, सदस्य कार्यकारिणी राजीव चौधरी, सुमित कुमार, राजीव कुमार, शिशुपाल, शिवधार अवस्थी, अंबुज बाजपेई आदि मौजूद रहे।