{"_id":"600b0ee88ebc3e32f455d8d4","slug":"electricity-power-cut-kannauj-news-knp6075661197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने बारह घंटे गुल रखी 85 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने बारह घंटे गुल रखी 85 गांवों की बिजली
विज्ञापन
कन्नौज। मानपुर विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में चूहा घुसने से तेज धमाके साथ फाल्ट हो गया। इससे 85 गांवों की करीब 12 घंटे बिजली गुल रही। इंजीनियरों ने मरम्मत के बाद मशीन ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई।
जिला मुख्यालय के निकट मानपुर गांव में विद्युत उपकेंद्र है। इससे तिर्वा क्रॉसिंग सरायमीरा, एक दर्जन कोल्ड स्टोरेज, निजी नलकूपों व 85 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। कई औद्योगिक कनेक्शन भी हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में चूहा घुस गया। इससे तेज धमाके के साथ इनकमिंग मशीन बंद हो गई। पहले तो एसएसओ(सब स्टेशन आपरेटर) यह नहीं समझ सके कि फाल्ट कहां हुआ, बाद में जांच में पता चला कि इनकमिंग मशीन जल गई है।
विभागीय अधिकारियों को फाल्ट की जानकारी दी गई। कोहरे के चलते 10 बजे के बाद अधिकारी उपकेंद्र पहुंचे। मशीन को खोला गया। इसमें चूहा मिला। यह जलकर मर गया था। चूहे के मशीन में घुसने से कई तार व पार्ट्स जल गए थे। इंजीनियरों को बुला कर मशीन के पार्ट्स बदले गए। इस काम में विभाग को 12 घंटे लगे। इनकमिंग मशीन शाम पांच बजे ठीक हो सकी। इसके बाद उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन
जेई राजेश कुमार ने बताया कि चूहे के मशीन में घुसने से फाल्ट हुआ था। इससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। अब ठीक कर दिया गया है। फाल्ट के चलते कलक्ट्रेट फीडर, गणेश फीडर, मलिकापुर फीडर, उदैतापुर फीडर, नजरापुर फीडर, कई निजी नलकूप व कोल्ड स्टोरेज फीडर पूरी तरह से बंद रहे।