फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   electicity

घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, मवेशी मरा

Sun, 14 Jun 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
electicity
खड़िनी। डिगरी गांव में शनिवार रात घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। एक मवेशी की मौत हो गई और करंट की चपेट में आने से दो मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों ने बिजली घर फोन कर आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

ग्राम डिगरी में बीती रात हाईटेंशन लाइन का करंट करीब आधा दर्जन घरों में दौड़ गया। पोल में बंधी मुकेश की भैंस की करंट से मौत हो गई। सबमर्सिबल पंप से पानी भर रहीं अरुणा देवी व नरेश चंद्र का हाथ झुलस गया। दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अवनीश कुमार के घर लगी पानी की मोटर, फ्रिज, कूलर व पंखा आदि उपकरण जल गए। श्याम सिंह के यहां टीवी, फ्रिज, कूलर जल गए।
विज्ञापन

तीन फीडरों पर आठ घंटे तक बंद रहेगी आपूर्ति : पंथरा फीडर पर नलकूप की लाइन अलग करने का कार्य सोमवार की सुबह आठ बजे से होगा। इसके चलते नगर के फीडर नं. दो, निगम मंडी फीडर व पंथरा फीडर की आपूर्ति सुबह आठ से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। जानकारी अवर अभियंता अजय अवस्थी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed