फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ekseeen ke pharjee hastaakshar kar meetar reedar ne kara diya nalakoop kanekshan

एक्सईएन के फर्जी हस्ताक्षर कर मीटर रीडर ने करा दिया नलकूप कनेक्शन

Thu, 26 Nov 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ekseeen ke pharjee hastaakshar kar meetar reedar ne kara diya nalakoop kanekshan
छिबरामऊ(कन्नौज)। तालग्राम में तैनात एक मीटर रीडर ने एक्सईएन के फर्जी हस्ताक्षरों से कुशलपुर कैरदा में नई लाइन बनवाकर नलकूप का कनेक्शन करा दिया। विद्युत चेकिंग में फर्जीवाड़ा खुलने पर मीटर रीडर ने रुपये लेकर फर्जी तरीके से कनेक्शन कराने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि ग्राम कुशलपुर कैरदा में विद्युत चेकिंग के दौरान चंद्रभान सिंह पुत्र कन्हई लाल के निजी नलकूप की विद्युत लाइन बनी मिली। नलकूप मालिक ने जो प्रपत्र दिखाए, उनकी जांच की तो संज्ञान में आया कि चंद्रभान के नाम जारी लाइन आदेश पहले से ग्राम मायापुर्वा के चरन सिंह पुत्र बांकेलाल के नाम है। गहनता से जांच करने पर पता चला कि तालग्राम में तैनात मीटर रीडर संतोष पुत्र गिरीश चंद्र निवासी मायापुर्वा ने चंद्रभान सिंह से एक लाख तीस हजार रुपये लेकर एक्सईएन के हस्ताक्षर से फर्जी आदेश जारी कर नई लाइन बनवा दी। संतोष को बुलाकर पूछताछ की तो उसने फर्जीवाड़े की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि संतोष के बयानों का वीडियो व लिखित स्वीकारोक्ति पत्र कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। एक्सईएन रवींद्र सिंह ने संतोष के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed