{"_id":"6096cfe68ebc3e8d5708ef48","slug":"eksapresave-par-haadase-mein-yuvak-kee-maut-kannauj-news-knp6274166170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
दिल्ली के नजबगढ़ श्यामनगर फेज थ्री निवासी अशोक कुमार(48), सुशांत व इनकी पत्नी वर्षा गुप्ता दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती हैं। लॉकडाउन में यह सभी गोरखपुर जा रहे थे। कोतवाली इलाके के फगुआ भट्ठा के पास पीछे से आ रही दूसरी अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार पलटते ही बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मी कार सवारों को मेडिकल कालेज ले आए।
यहां डॉक्टरों ने कार चालक अशोक को मृत घोषित कर दिया। घायल दंपती का प्राथमिक उपचार कर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचना दी है। दूसरी कार का चालक मौके से भाग निकला।