फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eksapres-ve par haadase mein chaalak kee maut, patnee samet teen ghaayal

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में चालक की मौत, पत्नी समेत तीन घायल

Sun, 17 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
eksapres-ve par haadase mein chaalak kee maut, patnee samet teen ghaayal
एक्सप्रेस-वे से दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। उसकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार हुआ परिवार दिल्ली से बांगरमऊ जा रहा था।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के थाना बांगरमऊ के गांव मदारनगर निवासी यासीन खां (50) पुत्र हबीब उल्ला खान परिवार के साथ कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे। शनिवार को वह कार से लौट रहे थे। ठठिया और बिल्हौर कानपुर नगर की सीमा के पास खड़ेचा गांव के सामने कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार चला रहे यासीन की मौत हो गई। इनकी पत्नी 45 वर्षीय किसवरी, परिवार की गुड़िया (22) पत्नी शहीद खान और मंगल घायल हैं। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि हादसा कानपुर नगर की बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में हुआ था। इससे बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed