फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ek aur mila korona sankramit, mumbee se lauta tha

एक और मिला कोरोना संक्रमित, मुंबई से लौटा था

Fri, 15 May 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ek aur mila korona sankramit, mumbee se lauta tha
हॉटस्पॉट मलगई गांव को सैनिटाइज करती अग्निशमन विभाग की टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। लगातार चौथे दिन पॉजिटिव केस सामने आया है। शुक्रवार को मुंबई से उमर्दा ब्लाक के मलगई गांव आए 17 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 12 मई को इसी गांव में मुंबई से लौटा 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पहले से हॉटस्पॉट गांव में निगरानी और तेज कर दी गई है। जिले में अबतक 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से सात ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

मलगई का 17 वर्षीय किशोर अक्तूबर माह में चाचा के साथ मुंबई गया था। वह मुंबई के तिलकनगर में बेकरी में काम करता था। लॉकडाउन में वह नौ मई को मुंबई से पैदल निकला था। महाराष्ट्र के करेरा घाट से एक ट्रक में लखनऊ और बहराइच के 40 लोगों के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से 12 मई को गांव पहुंचा था। ग्रामीणों के दबाव के बाद 13 मई को सैंपल दिया था। 15 मई को किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य टीम ने किशोर को कोविड-19 हास्पिटल जसवंतनगर ( इटावा )भेजा है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि इससे पहले गांव में 12 मई को मुंबई से लौटे 29 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से गांव हॉटस्पॉट है। सैनिटाइजेशन के साथ कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

मलगई में और बढ़ सकते कोरोना संक्रमित, सात क्वारंटीन
कन्नौज। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मलगई गांव में कोरोना बम फूटने की आशंका जताई है। गांव में कोरोना वायरस के दो मरीज मिलने के बाद करीब दो हजार की आबादी वाले गांव के बाशिंदों की जान पर खतरा बना हुआ है। दरअसल 12 मई को पहुंचे किशोर ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। परिवार के लोगों के बीच रहने के साथ वह दूसरे लोगों के संपर्क में था। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किशोर के पिता, मां, दादी और चार भाइयों को क्वारंटीन कर सैंपल लिए हैं। इसके अलावा गांव के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायानगरी से दिल्ली, लखनऊ और बहराइच तक पहुंचा
कोरोना पॉजिटिव किशोर दिल्ली के युवक के साथ रहता था। नौ मई को दोनों पैदल निकले थे। ट्रक से लखनऊ और बहराइच के लोगों के साथ उसने यात्रा की। किशोर यात्रा के दौरान संपर्क में आए लोगों के नाम और पते की जानकारी नहीं दे सका। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दिल्ली, लखनऊ और बहराइच प्रशासन को जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed