फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eight students of Kasturba's future still in crisis

कस्तूरबा की आठ छात्राओं का भविष्य अब भी संकट में

Tue, 10 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 10 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eight students of Kasturba's future still in crisis
शिक्षकों की कमी पर रामबन में प्रदर्शन करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

गंधरापुर में समाजवादी अभिनव विद्यालय ने कटआफ सूची जारी करके 80 सीटों की प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। डीएम के निर्देश के बाद भी अफसर नहीं चेते और कस्तूरबा गांधी की आठ छात्राएं प्रवेश के लिए अभी भी भटक रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में प्रधानाचार्य ने उनकी बात सुने बगैर उन्हें भगा दिया ।

विज्ञापन


समाजवादी अभिनव विद्यालय की कटआफ सूची जारी कर दी गई है। इसमें सामान्य की 100, पिछड़ा वर्ग की 74 व अनुसूचित जाति की 60 प्रतिशत पर कटआप सूची रुकी है। जारी हुई सूची में कन्नौज जिले के महज सात छात्र ही अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सके हैँ।
विज्ञापन


चयनित हुए 52 छात्र मंडल के दूसरे जिलों से हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रवेश संबंधी मामले को अधिकारी अभी तक नहीं सुलझा नहीं सके हैं। प्रधानाचार्य एमसी पाल के मुताबिक कन्नौज जिले में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 185 छात्रों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 125 छात्र परीक्षा में बैठे। जबकि दूसरे जिलों के 179 छात्रों ने आवेदन किया था और परीक्षा केवल 79 ने दी। संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद कटआफ सूची जारी कर दी गई। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी की 21 छात्राओं को सीधे प्रवेश दिया गया है। डीएम से अभी फाइनल सूची का अनुमोदन नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed