फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eight more dengue patients found, hospital filled with infectious fever patients

Kannauj News: डेंगू के आठ मरीज और मिले, संक्रामक बुखार के मरीजों से अस्पताल भरा

Fri, 20 Oct 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Eight more dengue patients found, hospital filled with infectious fever patients
कन्नौज। जिले में संक्रामक रोगों का दायरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 15 दिनों में डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। बुखार के मरीजों से अस्पताल खचाखच भरे हैं। एक अक्तूबर से लेकर अब तक जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 195 मरीजों को भर्ती किया गया। जबकि ओपीडी में बुखार के 362 मरीजों ने इलाज कराया। गुरुवार को डेंगू के आठ मरीज और मिले।
विज्ञापन




मौसम में हो रहा बदलाव लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। लोग संक्रामक बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसे संक्रामक रोगों की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के अधिकांश वार्ड मरीजों से फुल हैं। पिछले 15 दिनों में 557 बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं। गंभीर हालत के 195 मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि 362 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया।
विज्ञापन

बुखार के अधिकांश मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण मिलने पर उनकी पैथोलॉजी में एनएस-1 से जांच की गई। इनमें 47 में डेंगू की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के मुताबिक बुखार आने के बाद मरीजों को कमजोरी की समस्या हो रही हो। जो कई दिनों तक रहती है। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि बुखार के मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। दवाओं का भी स्टॉक मौजूद है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, जिले में डेंगू का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को फिर से आठ नए मरीजों में डेंगू की पहचान की गई है। स्वास्थ्य महकमे की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में आठ डेंगू मरीजों के मिलने से कुल संख्या बढ़कर 328 हो गई है। इसमें 25 मरीज अभी भी सक्रिय हैं, जिसमें 13 मरीज घर पर ही रहकर इलाज करवा रहे हैं, जबकि दो ही मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। 10 मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed