{"_id":"5ffb4b0e8ebc3e31e1758dbd","slug":"education-kannauj-news-knp6051876163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्स में पढ़ाया जाएगा इत्र, अगरबत्ती व परफ्यूम बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्स में पढ़ाया जाएगा इत्र, अगरबत्ती व परफ्यूम बनाना
विज्ञापन
कन्नौज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के बीए, बीकॉम, और बीएससी के छात्रों को कोर्स में अगरबत्ती, परफ्यूम व इत्र बनाने का पाठ्यक्रम जोड़ने की तैयारी है। सुगंधित व्यावसायिक पाठ्यक्रम को जोड़ने के लिए विश्व विद्यालय की कुलपति और एफएफडीसी के अधिकारियों के बीच सोमवार को चर्चा होगी। इसके बाद कोर्स को पाठ्यक्रम को शामिल करने की योजना तैयार होगी।
सीएसजेएमयू की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र के प्रधान निदेशक डॉ. शक्ति विनय शुक्ला के बीच सुगंधित व्यावसायिक शिक्षा के लिए समझौता हुआ है। इसमें बीए, बीकॉम, और बीएससी के छात्रों को सुगंधित व्यावसायिक इत्र, अगरबत्ती और परफ्यूम बनाने का प्रशिक्षण देने के लिए कोर्स बनाया जाएगा।
एफएफडीसी के प्रधान निदेशक डॉ. शक्ति विनय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और कई प्रोफेसरों के साथ उनकी इस संबंध में बैठक होगी। इसके बाद इन कोर्स को पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना तैयार की जाएगी। अगले सत्र से सुगंधित व्यावसायिक कोर्स शुरू होने की संभावना है।