{"_id":"5f00d26a8ebc3e42df18002e","slug":"education-kannauj-news-knp569347939","type":"story","status":"publish","title_hn":"देंवेंद्र नहीं आया दफ्तर, दूसरा नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देंवेंद्र नहीं आया दफ्तर, दूसरा नोटिस भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। मानव संपदा पोर्टल के सत्यापन में देवेंद्र प्रताप सिंह नाम का शिक्षक मैनपुरी व कन्नौज में एक ही पैन नंबर व अभिलेख से नौकरी करते पाया गया। बीएसए ने शिक्षक को नोटिस देकर मूल अभिलेख के साथ तीन दिन में कार्यालय में तलब किया था लेकिन शिक्षक उपस्थिति नहीं हुआ। पांच दिन बाद बीएसए ने दूसरा नोटिस भेजा है। अपर्णा शुक्ला और संतोषी कुमारी के पैन नंबर भी एक मिले हैं। दोनों के बारे में सीतापुर व आगरा बीएसए से जानकारी मांगी गई है।
अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने के बाद स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों की जांच की जा रही है। इसी जांच में मैनपुरी के सुलतानगंज और कन्नौज के ब्लाक गुगरापुर के यूपीएस गुरगुजपुर में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह के सत्यापन में पैन नंबर एक व अभिलेख एक मिले। गड़बड़ी की आशंका पर बीएसए ने शिक्षक को नोटिस भेज तीन दिन में कार्यालय में मूल अभिलेख के साथ उपस्थित होने के आदेश दिए थे लेकिन पांच दिन बाद भी वह कार्यालय नहीं पहुंचा। बीएसए ने दूसरा नोटिस जारी किया है। बीएसए ने बताया शिक्षक को तीन नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद उसे बर्खास्त कर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा सीतापुर में तैनात अपर्णा शुक्ला ब्लाक तालग्राम के मझुपुरवा में तैनात अपर्णा शुक्ला व छिबरामऊ के कल्यानपुर में तैनात संतोष कुमारी व आगरा में तैनात संतोषी कुमारी के पैन नंबर एक मिले हैं। बीएसए केके ओझा ने सीतापुर व आगरा बीएसए को पत्र भेज दोनों शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी है।