फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaws collide, one child dies

Kannauj News: ई-रिक्शाओं की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत

Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws collide, one child dies
नजरापुर (कन्नौज)। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर देवा बाजार के निकट ई-रिक्शाओं में भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार एक बच्चे की मौत हो गई जबकि किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर निवासी गोविंद ई-रिक्शा चलाते हैं। बुधवार सुबह ई-रिक्शा से तिर्वा कस्बे स्थित मंदिर जा रहा था। उसके साथ आठ वर्षीय पुत्र नितिन, गांव निवासी अर्चना (16) समेत चार लोग सवार थे। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर देवा बाजार के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद गोविंद का ई-रिक्शा सड़क के किनारे पलट गया। राहगीरों की मदद से ई-रिक्शा को सीधा किया गया। हादसे में नितिन व अर्चना घायल हो गए। नितिन को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed