फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dudava bujurg ke matadaan kendr par bavaal, pulis par hamala

डुडवा बुजुर्ग के मतदान केंद्र पर बवाल, पुलिस पर हमला

Mon, 19 Apr 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
dudava bujurg ke matadaan kendr par bavaal, pulis par hamala
गांव में गश्त करते सीओ सदर और पुलिस बल। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। डुडवा बुजुर्ग गांव में फर्जी मतदान को लेकर युवक को पुलिस के पीटने पर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची कलस्टर मोबाइल पर भीड़ ने हमला बोल दिया। पथराव में एक दरोगा और दो सिपाही घायल हुए। आसपास खड़ी बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर डीएम, एसपी सहित पुलिस बल पहुंच गया। करीब 13 महिलाओं और 12 से अधिक पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। सभी महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इन्हें एसडीएम कोर्ट से वारंट आने पर मेडिकल के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डुडवा बुजुर्ग की प्राइमरी पाठशाला में सोमवार को मतदान हो रहा था। एक प्रत्याशी के समर्थन में मतदान को लेकर युवक की पुलिस कर्मी से बहस हो गई। पुलिसकर्मी ने युवक के पैर में लाठी मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। इससे लोग नाराज हो गए। विवाद होने लगा। तभी दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद की सूचना पर कलस्टर मोबाइल पर कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत आरक्षी नवलेश कुमार और एक गार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। विद्यालय के बाहर सड़क पर मौजूद भीड़ को इन्होंने खदेड़ना शुरू कर दिया। इस पर नाराज महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। तीनों पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए जाने लगे। दरोगा के हाथ और सिपाही के सिर में पत्थर लगने से दोनों घायल हो गए। डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ गांव पहुंचे। फोर्स ने भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी शिव प्रताप सिंह ने पुलिस वालों के साथ गांव में गश्त किया। पुलिस पर पथराव करने के आरोप में साबरीन, हसीन, नगीना, अफसाना, रुखसाना, अफरोज, मुनव्वरी, अफरोज, सवाना, मुनीषा, नगमा, मुवीना सहित 12 से अधिक युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मझपुरवा चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया गया है। एसडीएम कोर्ट से वारंट आने पर सभी को जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed