{"_id":"6ab95ecf410834f05403162a","slug":"drunken-youths-create-a-ruckus-traffic-jam-ensues-kannauj-news-c-214-1-knj1007-156782-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शराब के नशे में युवकों का हंगामा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शराब के नशे में युवकों का हंगामा, लगा जाम
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड पर सरायमीरा चौकी के बाहर शराब के नशे में युवकों ने रविवार शाम 7.15 बजे हंगामा किया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और सड़क पर जाम लग गया। राहगीरों ने युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डायल 112 पुलिस ने हंगामा कर रहे युवकों को शांत किया।
जीटी रोड पर चौकी के बाहर शराब के नशे में युवक हंगामा कर रहे थे, उनके साथ में एक महिला भी थी। शराबियाें का हंगामा देखकर राहगीर खड़े हो गए। 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा हे। शराबियों के हंगामे की जानकारी सरायमीरा चौकी के पुलिस कर्मियों को नहीं हुई। इसी दौरान वहां से गुजर रही डायल 112 पुलिस टीम ने हंगामा होते देखकर गाड़ी रोक दी। पुरुष और महिला पुलिस कर्मी ने मिलकर शराबियों को हटाने का प्रयास किया, जब वह नहीं हटे तो घसीटकर किनारे किया। इसके बाद दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए फुटपाथ पर बैठ गए।
राहगीरों ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकिए वायरल वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्य ने बताया कि दोनों युवक कबाड़ बीनने वाले थे। किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। दोनों को समझाकर शांत कराया गया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।