फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Drinking water crisis deepens due to fault in underground cable.

Kannauj News: अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट से पेयजल संकट गहराया

Sat, 22 Aug 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens due to fault in underground cable.
फोटो:07: अंडरग्राउंड केबल की मरम्मत करते विद्युत कर्मचारी। संवाद
समधन। बिजली की हाईटेंशन अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। गुरुवार सुबह से गुल हुई बिजली शुक्रवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। इससे नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

समधन नगर पंचायत क्षेत्र के इंदुइयागंज उपकेंद्र से आने वाली अंडरग्राउंड हाईटेंशन लाइन में ग्राम अनीभोज के पास गुरुवार सुबह फॉल्ट आ गया था। बिजली न होने से नगर पंचायत के कई मोहल्लों में पेयजल संकट पैदा हो गया। लोगों को बाल्टी और डिब्बे लेकर पानी के लिए भटकना पड़ा। उमस भरी गर्मी में लोग रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। नगर पंचायत की अध्यक्ष आसमां बेगम ने पेयजल समस्या को देखते हुएसभी मोहल्लों में टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति कराई। पंचायत अध्यक्ष ने 30 घंटे से अधिक समय बीतने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
जमीन में पड़ी केबल में फाल्ट की वजह से कर्मचारियों को तलाशने में काफी दिक्कत आई है। अब फाल्ट मिल गया है, मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। -पंकज चौधरी, विद्युत उप खंड अधिकारी, गुरसहायगंज

फोटो:07: अंडरग्राउंड केबल की मरम्मत करते विद्युत कर्मचारी। संवाद

फोटो:07: अंडरग्राउंड केबल की मरम्मत करते विद्युत कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed