{"_id":"6ab962216c184753a5069cbd","slug":"dr-gaurahari-singhania-veterans-cricket-championship-starts-on-the-4th-kannauj-news-c-12-knp1099-1664764-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डॉ. गौरहरि सिंहानिया वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप चार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डॉ. गौरहरि सिंहानिया वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप चार से
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चार अक्तूबर से डॉ. गौरहरि सिंहानिया वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह लीग-कम-नॉकआउट आधार पर होगी। इसके मुकाबले टी-20 की तरह प्रदेश के अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आईएम रोहतगी ने बताया की चैंपियनशिप का फाइनल 24 जनवरी 2027 को कानपुर में होगा। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर मार्च में प्रस्तावित रमा मिश्रा चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन की जिम्मेदारी पूर्व टेस्ट क्रिकेटर गोपाल शर्मा को दी गई है।
प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, गोंडा, मऊ, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, हरदोई, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा और संभल की टीमें शामिल होंगी। सभी जिलों की टीमों के मुकाबले उनके जिलों के मैदानों पर करवाए जाएंगे।