{"_id":"57ffd1814f1c1b675229106e","slug":"doctors-treated-visiting-the-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों ने घरों में जाकर किया इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों ने घरों में जाकर किया इलाज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जांच करते डाक्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद ब्लाक के मिरगावां गांव में गुरुवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने बीमार लोगों को घरों में जाकर देखा और दवा दी। 15 बीमार रोगियों की जांच की और नौ लोगों की स्लाइड बनाई। प्राथमिक स्कूल में कैंप लगाकर 200 मरीजों की जांच की। 21 रोगियों की स्लाइडें भी बनाईं। स्वास्थ्य टीम ने सभी को घरों के अंदर व बाहर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विकास खंड जलालाबाद के गांव मिरगावां में कई दिनों से संक्रमण फैला था। इधर मरीज तो स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंच रहे थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने एक ही गांव से बीमारों की संख्या अधिक होने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते एक ही सप्ताह में गांव में संक्रमण तेजी से फैल गया।
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम ने गांव पहुंच कर बीमारों का हालचाल जाना तो गांव में पचास लोग संक्रमित नजर आए। ग्रामीण रामजी तिवारी, हमराज, हमीद, नीरज कुशवाह, पिंटू पाठक, सचिन, कल्लू तिवारी, अशोक, इरफान, रवि, विवेक ठाकुर, अशोक, पप्पी, मोहम्मद सगीर, लाड़ले, पेंटर राजकुमार, सत्यभान सक्सेना ने बताया कि गांव में बीमारी फैलने की जानकारी कई बार स्वास्थ्य विभाग को दी गई लेकिन जांच के लिए कोई नहीं आया।
विज्ञापन
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही गुरुवार को स्वास्थ्य टीम सुबह 11 बजे मिरगांवा पहुंची। चिकित्साधिकारी डा. आनंद कुमार के नेतृत्व में डा. सरोज कुमार, डा. नीरज यादव, फार्मासिस्ट नवीन प्रकाश सिंह, लैब टेक्नीशियन कप्तान सिंह, एएनएम शिवरानी सक्सेना ने गांव पहुंचकर मरीजों को देखा।
डा. आनंद कुमार ने 15 मरीज देखे और 09 लोगों की स्लाइडें भी बनवाई। इसके बाद टीम ने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर मरीजों की जांच शुरू कर दी। जिसमें जरीना, गुलफशां, छोटे, तौफीक, शबीना, नीलोफर, सोनिया, यूसुफ, मुस्लिम, नाजमा, आयान, फैज, गुड़िया, तौफीक, निहाल, जरीना, शमशुद्दीन, मुनीश, शाहिद, चांदबाबू, रामलाल, फैयाज, महजबीन, अफ्शांआ, चांदनी, रामलाल, काशिम, मोहसिन, बबलू, गुड्डू, अंशू समेत गांव से 195 मरीज दोपहर बाद तक जांच कराने पहुंचे। मिरगावां में जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 30 लोगों के रक्त जांच के लिए स्लाइडें भी बनाईं है।
घर-घर जाकर देखे मरीज
मिरगावां पहुंचकर घर-घर जाकर बीमारों का चेकअप किया और दवा दी जा रही है। प्राथमिक स्कूल में कैंप लगाकर 195 मरीज देखे गए हैं। टीम को बीमारी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।- डा. आनंद कुमार (चिकित्साधिकारी)