फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Doctor to be a social service

डाक्टर बनकर करें समाज सेवा

Sat, 15 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 15 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Doctor to be a social service
सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राजकीय मेडिकल कालेज में शनिवार को विश्व छात्र दिवस पर हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी और प्राचार्य ने एमबीबीएस स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत व लगन के साथ शिक्षा पूरी कर बेहतर डाक्टर बनने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्रा ने कहा कि एमबीबीएस स्टूडेंट्स को डा. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। चिकित्सा का पेशा धन कमाने के लिए नहीं है। एमबीबीएस का कोर्स पूरा करने के बाद यहां के स्टूडेंट्स समाज व राष्ट्र को नई दिशा देकर कन्नौज मेडिकल कालेज का नाम रोशन करें।
विज्ञापन


प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने कहा कि मेडिकल कालेज में विश्व छात्र दिवस का यह दूसरा कार्यक्रम है। पिछले वर्ष स्टूडेंट्स के सहयोग से प्रशासनिक भवन में डा.कलाम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सहायक आयुक्त व्यापारकर पंकज लाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी छात्र हिम्मत न हारें। लगन व निष्ठा के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करें। कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि मेडिकल स्टूडेंट्स बेहतर डाक्टर बनने के साथ बेहतर नागरिक का भी दायित्व निभाए। मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएनटी के विभागाध्यक्ष डा. संदीप कौशिक, कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव, एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव, रेडियोलाजिस्ट डा. नरेश चंद्र यादव, एसडीएम तिर्वा राजेश यादव, एसबीआई कन्नौज के शाखा प्रबंधक, सीएमओ डा. उदयभान सिंह, डिप्टी एसपी ट्रेनिंग उदयभान सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

 इस दौरान सीएमएस डा. दिलीप सिंह, सपा नेता अंशुल गुप्ता, नीरज द्विवेदी, जिलाधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख, एआरटीओ, सीएमओ व एसडीएम को मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


चिराग सम्राट ने पाया स्टूडेंट्स ईयर का खिताब
कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों विश्व रैबीज दिवस पर एमबीबीएस स्टूडेंट्स की हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले पैरा-13 के स्टूडेंट्स चिराग सम्राट, संगीता व विकास कुमार को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह से पैरा-14 के राहुल कुमार, अन्नया सिंह, पूजा गौतम, पैरा-15 की छात्रा तान्या तोमर, दिव्यांशी व आकांक्षा मिश्रा को सम्मानित किया गया। स्टूडेंट्स आफ ईयर का खिताब जीतने वाले सम्राट चिराग सिंह व फहद अली को डीएम व प्राचार्य ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed