{"_id":"50deae5b830c2610c4a115e5cd967e25","slug":"do-not-discriminate-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पक्षपात न करें अफसर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पक्षपात न करें अफसर’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ भाजपा का सात
विज्ञापन
दिवसीय धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। सोमवार के भाजपा के धरने
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने किया।
इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने कहा कि इटावा और कन्नौज का कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहा है। कहा कि लोकसभा चुनाव में धूल चाटने वाली सपा बदला लेने के लिए भाजपाइयों पर मुकदमे दर्ज करा रही है। भाजपा नेता तरुण चंद्रा ने कहा कि कन्नौज में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है।
कहा कि जहरीली शराब चुनाव में बांटी जा रही है, जिससे आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद एसपी यह सफाई पेश कर रहे हैं कि उक्त लोगों की मृत्यु जहरीली शराब पीने से नहीं हुई, बल्कि बीमारी से हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सदिकापुर, अलियापुर व तिखवा के लोग बीमारी से मरे हैं तो जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित करने का कारण स्पष्ट करें।
क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन कानूनी मर्यादा लांघकर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करना बंद कर दे। यदि भाजपाइयों को मर्यादा लांघनी पड़ी तो पुलिस-प्रशासन को प्रदेश के भीतर सिर छुपाने की जगह नहीं मिलेगी। इटावा से आए पूर्व विधायक अशोक दुबे, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, रमाकांत शर्मा, पूर्व विधायक केके राज, जिलाध्यक्ष औरैया अनिल गुप्ता ने भी प्रदर्शनकारियों की हौसलाफजाई की।
इस मौके पर अर्चना पांडेय, अनिल गुप्ता, अजय दुबे, मलिक पांडेय, दिलीप मिश्रा, नरेंद्र राजपूत, श्याम तिवारी, अजय पाल, साजन त्रिपाठी, राजन अवस्थी, दिलीप पांडेय, श्यामू दुबे, नीरज मेहरोत्रा, गया प्रसाद, शिवनाथ मिश्रा, श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, शरद कटियार, उदय नरायन त्रिपाठी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र देव ने किया।