फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Do not be careless in Ayushman scheme: CMO

आयुष्मान योजना में न करें लापरवाही : सीएमओ

Fri, 20 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Do not be careless in Ayushman scheme: CMO
एसीएमओ और सीएचसी प्रभारियों की बैठक लेते सीएमओ डॉ. विनोद कुमार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शासन की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का पालन कराने के लिए सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान कहा कि आयुष्मान योजना में लापरवाही न करें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि आयुष्मान योजना से वंचित लोगों को खोजकर उनके कार्ड बनवाएं। इसमें आशा, एएनएम के अलावा सीएचसी प्रभारी पूरी तरह से सहयोग करें। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अधिक से अधिक गर्भवती की जांच कराई जाए। खून की कमी मिलने पर परिजनों को भी जागरूक किया जाए। हाईरिस्क प्रेग्नेसी वाली गर्भवती महिलाओं पर खास नजर रखें। कैल्शियम, आयरन समेत अन्य दवाएं दी जाएं। इसमें आशा, एएनएम को लगाया जाए। एएनएम सेंटरों पर कार्यरत सीएचओ अपने अस्पतालों में ओपीडी की संख्या बढ़ाएं। लोगों को जागरूक करें कि अस्पताल में सभी तरह के रोगों का इलाज किया जाता है। इससे किस गांव में कौन सा रोग फैल रहा, इसकी जानकारी रहेगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि निर्माणाधीन एएनएम सेंटरों पर नजर रखें। इससे कि गुणवत्ता में खराबी होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी, डॉ. वाईके मंजुल, डॉ. गीतम सिंह, डॉ. जेजे राम, डॉ. राजन कुमार, डॉ. कुमार मैत्रेय, अजहर सिद्दीकी, डॉ. अजय यादव, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. आनंद कुमार समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed