{"_id":"610830d88ebc3e83f42068e7","slug":"dna-sample-taken-of-teenager-and-rape-accused-kannauj-news-knp643945858","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी और दुष्कर्म के आरोपी का लिया डीएनए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी और दुष्कर्म के आरोपी का लिया डीएनए सैंपल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डीएनए सैंपल के लिए लाया गया दुष्कर्म का आरोपी अलीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक और किशोरी का डीएनए सैंपल लिया गया। जेल में बंद आरोपी को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। यहां सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
सदर कोतवाली इलाके के गांव में एक पखवाड़ा पहले रात में किशोरी को बंधक बना कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी अलीम की डीएनए सैंपलिंग कराई। किशोरी का भी डीएनए सैंपल लिया गया। पुलिस दोनों को दोपहर के समय जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पहले युवक का, बाद में किशोरी का सैंपल लिया गया। पुलिस दोनों के सैंपल को लैब भेजकर जांच कराएगी कि किशोरी से दुष्कर्म हुआ या नहीं। पंद्रह दिन से एक माह में रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है। आरोप सिद्ध हो जाने पर संबंधित के खिलाफ कोर्ट में प्रपत्र दाखिल किए जाएंगे।
वहीं इस मामले में पीड़ित पक्ष से आरोप लगाया गया था कि युवक ने किशोरी को मकान के कमरे में बंद कर लिया था। इसके बाद उससे दो युवकों ने दुष्कर्म किया। परिजनों को किशोरी मकान के कमरे में मिली थी। इसके बाद सदर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया। इस पर परिजन समेत सगे संबंधी जिला अस्पताल परिसर पहुंच गए थे। इसके चलते जिला अस्पताल में पुलिस बल को लगाया गया था।