फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   District Sessions Judge in-charge administered oath to the newly elected executive

Kannauj News: प्रभारी जनपद सत्र न्यायाधीश ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Thu, 04 Apr 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
District Sessions Judge in-charge administered oath to the newly elected executive
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन छिबरामऊ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रभारी जनपद सत्र न्यायाधीश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूशन को बचाने की जिम्मेदारी बार और बेंच दोनों की है।
विज्ञापन


गुरुवार को तहसील मैदान में प्रभारी जनपद सत्र न्यायाधीश लोकेश वरुण ने वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि कोर्ट के कायदे और नियम को बनाएं रखें। विधि व्यवसाय एक शाही पेशा है। वकील के वाद को जब बेंच सुन लेती है तो विवाद नहीं होता है। इंस्टीट्यूशन की इमेज वकील के माध्यम से ही बाहर जाती है। कहा कि नए वकीलों को न्यायालय में ड्रेस पहनकर आना चाहिए। सीजेएम नंदकुमार ने वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने में वकीलों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव अंकज मिश्रा ने कहा कि अनुशासन में रहकर ही इंस्टीट्यूशन की रक्षा कर सकते हैं। इसमें बार और बेंच दोनों के बीच सामंजस्य जरूरी है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर ने कहा कि वकीलों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। बार एसोसिएशन तय सीमा का उल्लंघन नहीं करेगी, लेकिन बेंच भी सीमा में रहे। जो विश्वास वकीलों ने किया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास पूरी कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, शिवराम सिंह चौहान, राकेश भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एसीजेएम शालिनी रस्तोगी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अनूप उपाध्याय, एसडीएम उमाकांत तिवारी, तहसीलदार अभिनव वर्मा, सीओ ओमकार नाथ शर्मा व पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, अशोक चैहान, शैलेंद्र सिंह राठौर उर्फ बबलू समेत तहसील व मुंसिफी परिसर के सभी वकील मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाकांत दीक्षित, पूर्व विधायक संतोष चतुर्वेदी, धरमवीर सिंह यादव को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।


प्रभारी जिला जज लोकेश वरुण ने अधिवक्ता सभागार में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह राठौर, महासचिव ललित प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बादाम सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मो. मुफीद खां, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम कृष्णचंद्र चतुर्वेदी, कुलदीप यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय भइयालाल वर्मा, धीरज कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव प्रशासन रवि मिश्रा ने शपथ ली। इसके साथ ही संयुक्त सचिव प्रसारण अभिषेक दुबे, प्रशासनिक सदस्य वरिष्ठ जितेंद्र कुमार शाक्य, मुकेशचंद्र पाण्डेय, बालेशचंद्र चतुर्वेदी, नेम सिंह यादव, अरूण शेखर तिवारी, निखलेश कुमार द्विवेदी, प्रशासनिक सदस्य कनिष्ठ शुभम त्रिपाठी, नंदकिशोर शाक्य, अनुराग त्रिपाठी, अवधकिशोर यादव, सचिन प्रताप, शिवम शुक्ला, सह सचिव पुस्तकालय सुमनलता शाक्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed