{"_id":"605788228ebc3ed4c3762c64","slug":"dispute-of-shiksha-sadan-college-management-committee-kannauj-news-knp619078180","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा सदन कॉलेज प्रबंध समिति का विवाद निपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा सदन कॉलेज प्रबंध समिति का विवाद निपटा
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के विवाद को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने निपटा दिया है। सुरेंद्र दीक्षित की प्रबंध समिति के चुनाव को वैध मानते हुए अन्य दो प्रबंध समितियों के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया है।
भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में 23 जून 2019 को हुए प्रबंध समिति के चुनाव में सुरेंद्र दीक्षित प्रबंध समिति के प्रबंधक चुने गए थे। उनके विरुद्ध संजीव शुक्ला ने 22 जून 2019 व ब्रजेश पांडेय ने 15 जून 2019 को अपने चुनाव की समितियों को पेश किया था।
उच्च न्यायालय में दोनों ही लोगों ने रिट दायर की थी। उच्च न्यायालय ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल को उक्त प्रकरण पर सुनवाई कर शीघ्र ही निर्णय करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
15 मार्च को संयुक्त शिक्षा निदेशक केके गुप्ता, उपशिक्षा निदेशक प्रेम प्रकाश मौर्य व जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने तीनों पक्षों को सुनने के बाद संजीव शुक्ला व ब्रजेश पांडेय की प्रबंध समितियों के चुनाव को अवैध घोषित करते हुए सुरेंद्र दीक्षित प्रबंधक वाली समिति के चुनाव को वैद्य घोषित किया है। बता दें कि सुरेंद्र दीक्षित के निधन के बाद इस समय दिनेश सिंह प्रबंधक हैं।