फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dispute of possession, stone throwing and firing

कब्जे के विवाद में पथराव और फायरिंग

Tue, 23 Dec 2014 12:11 AM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
dispute of possession, stone throwing and firing
नगर के सौरिख तिराहा के पास दुकान कब्जे को लेकर सोमवार दोपहर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। पथराव के बाद फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची काफी कोशिश के बाद भी स्थिति काबू में नहीं कर सकी।
विज्ञापन


बाद में अधिकारियों और पीएसी के पहुंचने पर हालात काबू में आए। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस, पीएसी तैनात किया गया है। विवाद के बाद एक पक्ष कोतवाली पुलिस की शरण में है तो दूसरा पक्ष एसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचा है।  
विज्ञापन

 सौरिख तिराहा के पास मोहल्ला इंदिरानगर में गांव मदारपुर निवासी राजाराम वर्मा का मकान है। इस मकान के एक हिस्से का बैनामा उसके भतीजे रामकेश ने बहवलपुर के सुखराम को किया था। उसके बाद सुखराम ने अतराजपुर के अमिल शुक्ला को बैनामा कर दिया। वह सोमवार दोपहर दुकान पर कब्जा करने पहुंचे तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जे करने आए पक्ष ने उस मकान के चैनल में बाहर से ताला डाल दिया। इस बात पर गुस्साए लोगों ने मकान की छत से पथराव शुरू कर दिया। इस बीच अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग और पथराव से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

पथराव से सर्वेश की पत्नी मीरा का सिर फट गया। सूचना के काफी देर बाद कोतवाल सीएल वर्मा पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छत पर मौजूद महिलाओं से बात करने के प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने एक न सुनी। पुलिस की मौजूदगी में ही काफी देर तक संघर्ष की स्थिति बनी रही। कोतवाल के कई बार प्रयास के बाद सीओ वीपी सिंह सोलंकी और तहसीलदार ऋषीकांत राजवंशी भी मौके पर पहुंचे।

पहले भी हो चुका है संघर्ष
एक वर्ष पूर्व भी कब्जे के प्रयास को लेकर इसी स्थान पर दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ था। इसमें तीन तीन लोग घायल हो गए थे, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मालूम हो 17 दिसंबर 2013 को इसी मकान पर कब्जे के प्रयास को लेकर मदारपुर निवासी राजाराम और सुखराम के बीच विवाद हुआ था। सुखराम जब कब्जे में सफल नहीं हुए तो उन्होंने दुकान अमित शुक्ला को बेंच दिया।


एक के बाद दूसरे को किया बैनामा
मदारपुर निवासी राजाराम वर्मा का मोहल्ला इंदिरानगर में मकान है। मकान के बाहर तीन दुकानें हैं। उनका भतीजा रामकेश जो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। उसने गांव बहवलपुर के सुखराम को अपने हिस्से की एक दुकान का बैनामा किया था। कब्जा लेने में जब वह असफल रहा तो उसने ग्राम अतिराजपुर के अमित शुक्ला को बैनामा कर दिया।

कई घंटे आवागमन रहा बाधित
पथराव के साथ हुई फायरिंग से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। कई घंटे तक चले संघर्ष के कारण लोग जहां के तहां जान बचाकर ठहर गए। पुलिस पहुंच जाने के करीब एक घंटे बाद किसी तरह आवागमन बहाल हो सका।


दोनों पक्षों के खिलाफ होगी कार्रवाई
कोतवाल सीएल वर्मा ने बताया कि कानून किसी को भी हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। पथराव और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों ने भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed