{"_id":"59aaf89c4f1c1b17278b4f3d","slug":"disease-spread-in-mezhaiya-three-dead-including-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझैया में रोग फैले, दो भाइयों समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझैया में रोग फैले, दो भाइयों समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
श्री देवी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी और जलभराव से ब्लाक के मझैया गांव को बीमारियों ने जकड़ लिया है। स्वास्थ्य महकमा बेखबर है। लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। इसी से दो भाइयों समेत तीन की जान चली गई। सौ से ज्यादा लोग अभी भी बीमारियों की चपेट में हैं।
विज्ञापन
गंदगी व जलभराव के कारण मझैया गांव सात दिन से संक्रामक बीमारियों की चपेट में है। गांव में उल्टी-दस्त, तेज बुखार, दाने, खुजली से सौ से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। रविवार को बुखार से पीड़ित राजेश के एक साल के पुत्र प्रांशु की मौत हो गई। बुधवार को मुंशीलाल (55) को तेज बुखार आया और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। परिजन शोक में डूबे थे कि शुक्रवार को मुंशीलाल के बड़े भाई सुखवासी (58) को भी तेज बुखार लील गया।
तीन मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश, मोहित, गोवर्धन, बालकराम, ब्रजलाल, बृजेश ने बताया कि पूरा गांव बुखार व उल्टी-दस्त की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग को कई बार सूचना दी गई लेकिन टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन
इस बाबत सीएचसी के एमओआईसी डा. इरशाद का कहना है कि उन्हें आशा बहू व किसी ग्रामीण ने सूचना नहीं दी है। अब जानकारी मिली है। रविवार को डाक्टरों की टीम मौके पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन