फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   disconnected the electricity connections of 300 tube wells

एक करोड़ के बकाए पर कटे 300 नलकूप कनेक्शन

Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
disconnected the electricity connections of 300 tube wells
कन्नौज। बिजली विभाग ने अभियान चलाकर 300 नलकूपों के कनेक्शन काट दिए हैं। इन पर एक करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली विभाग ने बकायेदारी वसूलनी शुरू कर दी है। घरेलू में 10 हजार से अधिक व व्यावसायिक में 30 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जा रही है। इस सूची में कोल्ड स्टोरेज, घरेलू और कारखानों भी शामिल हैं। सात दिन के अंदर हुई विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा है।
अधिशासी अभियंता शादाब अहमद ने बताया कि 30 हजार रुपये अधिक का बिल बकाया होने वाले नलकूपों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
अब तक चार करोड़ वसूली, 70 पर चोरों पर रिपोर्ट
बिजली चोरों और बकाएदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है। एक महीने में विभाग ने करीब चार करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की है, साथ ही बिजली की चोरी करने वाले 70 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। लगातार हो रही कार्रवाई से बकायेदारों व बिजली चोरों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

सिफारिश को आ रहे फोन
छापे पर निकलेे अफसरों के मोबाइल की घंटी भी खूब बज रही है। खासकर नलकूप कनेक्शन कटने पर किसान परेशान होकर नेताओं के पास चक्कर लगाकर अपनी सिफारिश करवा रहे हैं, लेकिन विभाग के अफसर बिना बिल जमा करवाए कनेक्शन जोड़ने को राजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन
तिर्वा। बिजली विभाग ने अभियान के दौरान 31 बडे़ बकायेदारों के कनेक्शन काटे। एसडीओ इंजी. कुलदीप राजपूत ने बताया कि बिजली बिल जमा कराने के लिए शासन के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को कस्बे के अशोक नगर, कालिका नगर, आंबेडकर नगर, बौद्धनगर, आजाद नगर, मंडी बाजार, इंद्रानगर समेत अन्य मोहल्लों में 31 बडे़ बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय से अपना बिल जमा कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed