{"_id":"68cda9e476b23acdca0b5f74","slug":"dirt-spread-in-the-flood-affected-area-villagers-started-returning-kannauj-news-c-214-1-knj1008-137588-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फैली गंदगी, लौटने लगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फैली गंदगी, लौटने लगे ग्रामीण
विज्ञापन
कन्नौज। बाढ़ का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने लगा है। ग्रामीण भी गांवाें में लौटने लगे हैं। हालांकि] गंदगी के चलते संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
कटरी क्षेत्र की तलहटी में गंगा का कटान जारी है। गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 124.171 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ का प्रकोप कम होने के बाद प्रशासन ने गांवों में राहत एवं पुनर्वास कार्य तेज कर दिया गया है। अभियान चलाकर सफाई की जा रही है। बाढ़ प्रभावित गांव दुर्गापुर, सलेमपुर तारा बांगर, गुमटिया, मिश्रीपुर, सढि़यापुर बांगर, चिंतामणि आदि में राजस्व विभाग की टीम द्वारा फसल, मकान और संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए दवाइयों और चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। गांवों से जलभराव समाप्त होने के बाद ग्रामीण गांवों की ओर लौटने लगे हैं। जो अपनी उजड़ी गृहस्थी को फिर से संजोने में जुटे हैं।
-- -- -- -- -
वर्जन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावितों काे जरूरी खाद्य सामग्री व स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर दवाइयां दी जा रही हैं।
-अभिनव वर्मा, सदर तहसीलदार