{"_id":"646910b53413120f69077967","slug":"director-of-minority-welfare-department-examined-the-examination-of-madrasa-board-kannauj-news-c-12-1-244771-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक ने परखी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक ने परखी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
Sat, 20 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 20 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का जायजा लेने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक जे रीभा शनिवार को जिले में पहुंचीं। उन्होंने शहर के हाजीगंज स्थित मदरसा इलाही बख्श में परीक्षा का जायजा लिया। जिले में दूसरे स्थानों पर भी पहुंचीं। अफसरों से नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया।
मदरसों में हो रही बोर्ड की परीक्षा का मुआयना के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग लखनऊ की निदेशक के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार भी रहे। अफसरों ने बारी-बारी से कई मदरसों में परीक्षा का मुआयना किया। सबसे पहले शहर के हाजीगंज स्थित मदरसा अरबिया हाजी इलाही बख्श पहुंचीं। यहां बारी-बारी से भी कमरों में परीक्षा का जायजा लिया गया। इसके बाद टीम गुरसहायगंज पहुंची। यहां डॉ. जाकिर हुसैन इंटर कॉलेज में चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा का भी जायजा लिया। परीक्षा को नकलविहीनव पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों के सुचारू रूप संचालन के लिए इंटरनेट कि गति को न्यूनतम 20 एमबी प्रति सेकेंड कि सक्रियता बनाए रखने को भी कहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षा से फिर गायब हुए परीक्षार्थी
मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 12 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा से गायब होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी कई परीक्षार्थी गायब रहे। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह आठ से 11 और दूसरी पाली की दोपहर दो से पांच बजे के बीच हुई। शनिवार को पहली पाली में सेकेंड्री की परीक्षा हुई। इसमें 3166 पंजीकृत छात्रों में से 1661 शामिल हुए। 1505 गायब रहे। दूसरी पाली में सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 616 में से 4785 परीक्षार्थी मौजूद रहे। 131 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। कामिल (स्नातक) की परीक्षा में 567 पंजीकत छात्रों में से 504 परीक्षार्थी मौजूद रहे। 63 ने परीक्षा छोड़ दी। फाजिल (परास्नातक) की परीक्षा में 254 में से 240 शामिल हुए और 14 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में कुल 1437 में 1229 शामिल हुए और 208 गैर हाजिर रहे।