फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DIOS office gets admit card from the board

डीआईओएस कार्यालय को बोर्ड से मिले प्रवेश पत्र

Fri, 31 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
DIOS office gets admit card from the board
कन्नौज। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए हैं। एक सप्ताह में वितरण के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से होगी। 79 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की करीब साढ़े तीन लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। हाईस्कूल के 26 हजार व इंटरमीडिएट के 22 हजार पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि प्रधानाचार्यों को एक फरवरी को प्रवेश पत्र के लिफाफे प्राप्त करने के निर्देश जारी किए हैं। एक सप्ताह के अंदर वितरण करा दिया जाए।
विज्ञापन

वसूली हुई तो सख्त कार्रवाई होगी
डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश पत्र वितरण के नाम पर छात्र-छात्राओं से किसी तरह का शुल्क जमा न कराया जाए। अगर किसी छात्र ने प्रवेश पत्र के नाम से वसूली की शिकायत की तो कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 विद्यालयों ने प्रारूप किया जमा
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षक बनाए जाने के लिए प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर से प्रारूप जमा करने थे। करीब 100 विद्यालयों ने प्रारूप जमा किए हैं। करीब 1200 शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के तहत ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed