फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Digital Facilitation Center opened in Sub Registrar Office

Kannauj News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में खुला डिजिटल सुविधा केंद्र

Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Digital Facilitation Center opened in Sub Registrar Office
छिबरामऊ। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शुक्रवार को सरकारी और न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए ई-स्टांप एवं ई-कोर्ट फीस सुविधा केंद्र खोला गया है। इसका उद्घाटन सहायक महानिरीक्षक एवं स्टांप आयुक्त निबंधन कन्नौज सुषमा ने किया।
विज्ञापन



उप निबंधक कार्यालय में उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से अब आसानी से इलेक्ट्राॅनिक रूप से स्टांप पेपर खरीद सकेंगे और अदालती शुल्क का भुगतान भी कर सकेंगे। इससे अब नागरिकों को भी लंबी कतारें नहीं लगानी पड़ेंगी। सब रजिस्ट्रार विशाल गुप्ता ने कहा कि इस केंद्र के खुलने से आम लोगों को बिचौलियों के शोषण का शिकार नहीं होना पड़ेगा तथा पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन

नकली स्टांप पेपरों की जालसाजी और कालाबाजारी पर भी प्रभावी रूप से रोक लगेगी। इसका मुख्य उद्देश्य से 10 से 500 रुपये तक के ई-स्टांप की अंकित मूल्य श्रेणियों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, आशुतोष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed